Home » बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म में घुसा सांड, यात्री दहशत में
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म में घुसा सांड, यात्री दहशत में

बिलासपुर। सुबह-सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में सांड घुसने से यात्री दहशत में आ गए। सांड अपनी मस्ती में इधर से उधर हो रहा था। घूम रहे एक सांड के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात स्टाफ के बावजूद यह सांड प्लेटफार्म में स्वच्छंद विचरण कर रहा था, यह जांच का विषय भी है। अपनी मस्ती में घूम रहा यह सांड प्लेटफार्म में अचानक किसी यात्री पर हमलावर भी हो जाता था। इसके कारण काफी देर तक यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

Search

Archives