Home » तारौद में शराब पार्टी के बाद खूनी संघर्षः चाकू मारकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

तारौद में शराब पार्टी के बाद खूनी संघर्षः चाकू मारकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा। शराब पीने के बाद उपजे विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार को हुई। मृतक आकाश कुर्रे निवासी झलमला, करण सोनी निवासी झलमला एवं शिव बघेल निवासी बाना तीनों तारौद भट्ठी से शराब पीने गए हुए थे। शराब खरीदने के बाद कुछ दूर जाकर तीनों ने शराब पी। शराब पीते समय एक दूसरे को गली गलौच करने पर आपस में लड़ाई हो गया। लड़ाई झगड़ा में आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश को पकड़ लिया और करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश कुर्रे के पेट में वार कर दिया ,जिससे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिलासपुर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए अभिरक्षा में ले लिया गया है, पूछताछ जारी है।

Search

Archives