Home » एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जप्त, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जप्त, मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मधबन और दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण बरामद किए गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

खाद्य विभाग की टीम ने 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 263 सिलेंडर जप्त किया है। इसके अलावा उपकरण भी बरामद किए गए। पूरा सामान अवैध रूप से भंडारित कर उंचे दामों में बेचने के लिए रखा गया था। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपील की है कि केवल अधिकृत एजेंसियों से ही नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर गैस सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान के तहत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जप्त किए जा चुके हैं। लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Search

Archives