Home » शांति नगर बालको के घरों में घुसा बारिश का पानी, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़

शांति नगर बालको के घरों में घुसा बारिश का पानी, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले में हुई झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण बालको नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। लोगों के घरों में बारिश और नाली का पानी घुस चुका है। शांतिनगर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बालको नगर का शांतिनगर क्षेत्र जलमग्न हो गया है। लोगों के घरों में कमर तक पानी भर गया है। क्षेत्र के नाराज लोगों ने बालको रिंग रोड में चक्काजाम कर दिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नाली निकासी की व्यवस्था की जाए। ग्रहणी यशोदा कोशले ने बताया कि घरों में कमर तक पानी घुस गया है। कर्ज लेकर घर बनाने के लिए सीमेंट और अन्य सामान खरीदा था। बारिश का पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई है। समस्या का समाधान नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

पार्षद वार्ड 39 तरूण राठौर का कहना है कि स्थिति का जायजा लिया गया है। 50 घरों में बारिश का पानी घुस गया है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन को बड़ा नाला बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है, वैकल्पिक रूप से बालको प्रबंधन से व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।

महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

क्षेत्र में पानी भरने की जानकारी मिलते ही महापौर संजू देवी राजपूत निगम अधिकारियों के साथ बालको शांतिनगर के प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर प्रभावित परिवारो्रं से मिली। मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए नुकसान की जानकारी ली।

 

Search

Archives