Home » तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराकर पलटा, केबिन में फंसे 2 लोग, गैस कटर से काटकर निकाला गया
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराकर पलटा, केबिन में फंसे 2 लोग, गैस कटर से काटकर निकाला गया

बिलासपुर। बिलासपुर- रतनपुर मुख्य मार्ग पर सिद्धिविनायक मंदिर के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार स्वराज माजदा पेड़ से टकराकर पलट गया। वाहन कटनी से आटा लेकर रायपुर जा रहा था। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो युवक बुरी तरह केबिन में फंसे हुए थे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

वाहन में चालक शाहिद, कंडक्टर और्र लिफ्ट लेकर सवार हुए लक्ष्मण यादव मौजूद थे। चालक किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन कंडक्टर और लक्ष्मण केबिन में फंस गए। लक्ष्मण का पैर वाहन के नीचे दब गया था। पुलिस ने तत्काल गैस कटर मंगलवाकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा वाहन के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives