Home » लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम सोन में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक विजय पटेल पिता ढेलुराम पटेल 27 वर्ष अपने दो साथियों के साथ लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी विजय पटेल, राजू पटेल और समय लाल यादव रविवार की शाम लगभग 5 बजे घर से बिजली का तार लेकर नदी पहुंचे थे। तीनों ने नदी में करंट छोड़कर मछली पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान विजय पटेल अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौजूद राजू और समय लाल ने आनन फानन में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विजय की मौत से गांव में मातम पसर गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives