Home » पचपेड़ी पुलिस की स्थायी वारंटियों पर कार्रवाई, पति, पत्नी और बेटे को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पचपेड़ी पुलिस की स्थायी वारंटियों पर कार्रवाई, पति, पत्नी और बेटे को किया गिरफ्तार

पचपेड़ी। थाना पचपेड़ी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूरी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे गिरफ्तारी वारंट तामील अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने अपने क्षेत्र में लंबित स्थायी व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करें। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज गुप्ता एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूंटे, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी, आरक्षक गजपाल जांगड़े एवं महिला आरक्षक यशोदा शामिल थे। पुलिस टीम ने प्रभावी रणनीति के तहत कार्य करते हुए केवतरा गांव में दबिश देकर तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में उदय चंद पाटले 38 वर्ष, उनकी पत्नी कमला बाई पाटले 36 वर्ष और आनंद पाटले 18 वर्ष शामिल है। तीनों आरोपी थाना पचपेड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और इनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में स्थायी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Search

Archives