Home » ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला … 16.65 लाख की रकम उड़ाई, अधिक लाभ का दिया झांसा
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला … 16.65 लाख की रकम उड़ाई, अधिक लाभ का दिया झांसा

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। प्रार्थिया परविंदर कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईन नंबर से उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की।

महिला ने आवेदन में बताया कि 28 अगस्त 2025 को ग्रुप में जोड़ने के बाद आरोपी ने गुगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। निर्देशों का पालन करते हुए उन्होने ऐप में आधार कार्ड अपलोड कर खाता खोला और ट्रेडिंग शुरू की। प्रारंभिक निवेश पर कुछ लाभ दिखाया गया। जिससे प्रार्थिया का विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न खातों क्रमश : 5 हजार, 2.10 लाख, 4.99 लाख, 5 लाख, 50 हजार व 5 लाख रूपए ट्रांसफर कराए। इस तरह कुल 16 लाख 65 हजार रूपए महिला से वसूल लिए गए। जब महिला ने लाभ की रकम निकालने का प्रयास किया तो अनुरोध रद्द कर दिया गया और निवेश के लिए 18 लाख रूपए मांगे गए। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 66डी आईटी एक्ट व धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला साइबर ठगी का ताजा उदाहरण है, जिसमें निवेश और शेयर मार्केट में त्वरित लाभ का झासा देकर आम नागरिकों को शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या निवेश स्कीम पर बिना जांच पड़ताल के भरोसा न करें।

Search

Archives