रतनपुर। थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 गलहोत ढाबा के पास गुरूवार सुबह 8.30 बजे के आसपास हाइवे के बीच लगे पेड़ पौधों में पानी डालने का काम करने वाले ग्राम मेलनाडीह निवासी अनीश ध्रुव पिता स्व जीवन ध्रुव 23 वर्ष रोज की भांति सुबह हाइवे के बीच डिवाइडर में लगे पौधों में पानी डालने जा रहा था। तभी बिलासपुर की तरफ से कोरबा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 10 बीएक्स 3120 ने सामने से उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।







