Home » सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े जेसीबी से टकरा गई। हादसे के बाद घायल युवक को आसपास के लोग 108 की मदद से जिला अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सारबहरा गांव के रहने वाले शिवम धवारिया जब गौरेला से अपने घर सारबहरा सरकारी टोला जा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक जेसीबी से उसकी बाइक टकरा गई, जिसके बाद आसपास के राहगीरों की शिवम पर नजर पड़ी। इसके बाद शिवम को 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को बिलासपुर रेफर कर दिया। बिलासपुर जाने के दौरान रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया, शिवम को सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी।

इसके बाद परिजन मृतक के शव को वापस जिला अस्पताल ले आए, वही अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives