Home » 4 तस्करों के कब्जे से 26 किलो मादक पदार्थ और वाहन को जप्त
छत्तीसगढ़

4 तस्करों के कब्जे से 26 किलो मादक पदार्थ और वाहन को जप्त

जांजगीर-चांपा। जिले की बिर्रा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 13 लाख रुपए कीमत का 26 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया। इस मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक बाइक जब्त की गई है।

बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में गांजा ले जाया जा रहा है। इस कार के आगे एक बाइक सवार पायलटिंग कर रहा था। सूचना के आधार पर बिर्रा पुलिस ने भटगांव से बसंतपुर मार्ग पर महानदी पुल के पास घेराबंदी की और कार तथा बाइक को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से दो बोरियों में भरा 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कार में दो महिलाएं और एक चालक सवार थे। बाइक सवार युवक कार को रास्ता दिखाते हुए आगे चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैजेपुर निवासी विजय बघेल, उत्तम चंद्रा, देवरहटा निवासी भूरी बाई और महासमुंद जिले के सरायपाली निवासी सब्या शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोटरसाइकिल और गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Search

Archives