Home » 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित
छत्तीसगढ़

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।  सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए।

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 76.53 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 81. 87 प्रतिशत है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के अलावा cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर दिए गए CG Board Result 2025 Direct Link से  नतीजों की जांच कर सकते हैं।

Search