Home » करैत के काटने से 10 वर्षीय मासूम की मौत… अंधविश्वास में उलझे परिजन, बच्ची की हुई मौत
छत्तीसगढ़

करैत के काटने से 10 वर्षीय मासूम की मौत… अंधविश्वास में उलझे परिजन, बच्ची की हुई मौत

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक 10 वर्षीय बालिका की मौत करैत सांप के काटने से हो गई। परिजन अंधविश्वास में उलझे रहे। यदि उसे समय पर इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी शनेस पटेल की पुत्री कुमारी रेशमा पटेल 10 वर्ष अपने घर के कमरे में सो रही थी। गुरूवार तड़के 4 बजे घर की छत पर बने पटाव से एक जहरीला करैत सांप नीचे गिरा और सो रही मासूम रेशमा के दाहिने पैर पर काट लिया। जैसे ही बच्ची को सांप ने डसा, वह चीखने लगी। शोर सुनकर परिजन जागे और मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। जहां जहर उतारने की कोशिश की गई। इस दौरान काफी समय बीत गया। जहर पूरे शरीर में फैल गया और बच्ची की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Search

Archives