बिलासपुर। चोरी का मोबाईल बेचने के लिए आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 नग टच स्क्रीन मोबाईल भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में मोबाईल रखकर खड़ा हुआ है। वह मोबाईल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केवतरा निवासी चुकु पाटले को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 नग टच स्क्रीन मोबाईल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त मोबाईल अलग अलग स्थानों से चोरी किया गया है। जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दुलार साय टोप्पो, आरक्षक किशन राय, उमेद खुटे का सराहनीय योगदान रहा।







