Home » नाबालिग के घर में घुसकर जबरदस्ती रेप का प्रयास, सदमे में छात्रा ने लगाई फांसी
बिलासपुर

नाबालिग के घर में घुसकर जबरदस्ती रेप का प्रयास, सदमे में छात्रा ने लगाई फांसी

बिलासपुर। घर में जबरदस्ती घुसकर 14 साल की छात्रा से रेप का प्रयास और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र में सामने आया है।टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। चार दिन पहले उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो पता चला की पीरपारा निवासी मनीष नेताम (20) पिता घासीराम लड़की पर बुरी नीयत रखता था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी युवक घटना के दिन नाबालिग को अकेली पाकर उसके घर में बलात् घुस गया था। इस दौरान उसने नाबालिग से जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनीष को घर में घुसकर बहन के साथ जबरदस्ती करते छोटे भाई ने देख लिया था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइट कर ली। उसके पिता जब घर पहुंचे तो भाई ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया। लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी मनीष टैक्टर चलाता है। वह लड़की को स्कूल आते-जाते समय हमेशा परेशान करता था। घटना के दिन वह मौका पाकर घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।  उनकी बेटी पर इसका गहरा सदमा लगा, जिसके कारण वह खुदकुशी करने को मजबूर हो गई।

Search

Archives