Home » पटना में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के रूम से मिला सुसाइड नोट
बिहार

पटना में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के रूम से मिला सुसाइड नोट

पटना। एसके पुरी थाना क्षेत्र के नागेश्वर पथ स्थित एक हॉस्टल (नालंदा रेसीडेंसी) में नीट की तैयारी कर रहे मुजफ्फरपुर के छात्र श्रेयम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से डिब्बा और सुसाइड नोट मिला। रूममेट परीक्षा के लिए घर गया है। बगल के छात्र अंश के अनुसार, तीन दिन से श्रेयम शांत था। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Search