Home » भागलपुर में शौचालय टंकी की सफाई बनी काल, दम घुटने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
बिहार

भागलपुर में शौचालय टंकी की सफाई बनी काल, दम घुटने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा स्थित पूर्व टोला वार्ड संख्या 3 में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां शौचालय की टंकी (सेप्टिक टैंक) की सेटिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे ज्वाला यादव के घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि शौचालय टंकी की निर्माण के दौरान मजदूर नीचे उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण एक-एक कर तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब चौथे व्यक्ति ने स्थिति को गंभीर देखा तो शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दीवार तोड़क़र तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Search