Home » ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
बिहार

ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार। ज्वेलरी दुकान में लूटकांड को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो गोलियां समेत देसी पिस्तौल बरामद किए हैं।
फुलवरिया पुलिस की टीम को गोपालगंज के बथुआ बाजार ज्वेलरी लूटकांड में मुख्य लुटेरा के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने दिल्ली पहुंचकर लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने जाल बिछाया। छह दिनों के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। फलवरिया पुलिस व दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी कांड के मुख्य आरोपी कृष्णा यादव को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो गोलियां व देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार लुटेरा उचकागांव थाना के जमसड़ गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली स्पेशल सेल कांड सं. 82/23 धारा 186/353 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णा यादव को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। गोपालगंज पुलिस अब लुटेरा कृष्णा यादव को रिमांड पर लेगी। लूटकांड मामले में शामिल अन्य अरोपियों की पहचान भी हो चुकी है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने की बात पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने कही है।

Search

Archives