Home » देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बिहार

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

2 गिरफ्तार, 6 पर प्राथमिकी

समस्तीपुर । जिले के रोसड़ा बाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश तब हुआ जब कुछ मनचलों ने एक महिला को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना शुक्रवार रात की है। किसी तरह मुक्त हो महिला सीधे महिला थाना पहुंची।

पुलिस टीम ने महिला की शिकायत पर छानबीन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में छह नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विभूतिपुर थाना के बेलसंडी गांव निवासी दिलीप कुमार और कोदरीरा गांव के सुरेश गिरी के रूप में हुई। पीड़िता 39 वर्ष की महिला है, जो पश्चिम बंगाल के 24 परगना दक्षिण जिले की निवासी है। शनिवार की शाम महिला रोसड़ा से सीधे महिला थाना पहुंची। जहां उसने महिला थाना पुलिस को आपबीती सुनाई। गिरफ्तार दो लोगों से पूछताछ के बाद में अन्य आरोपितों के भी नाम सामने आए।

बताया गया कि दिलीप ने महिला को बंगाल से यहां बुलाया था। वह रोसड़ा स्थित एक होटल में उससे देह व्यापार करवाता था। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम रोसड़ा के ही नुनु झा समेत अन्य आरोपी ने उसे काला रंग की स्कार्पियो कार में जबरन बैठा लिया और उसे शुभकामना पैलेस नामक एक विवाह भवन में ले गए। जहां उसके साथ चार लोगों ने दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद में सभी ने महिला को मुक्त कर दिया। जहां से वह किसी तरह शनिवार को समस्तीपुर पहुंची। उसने पुलिस को पूरी कहानी बयां की। बाद में पुलिस टीम ने दिलीप को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो सका। पुलिस ने घटना में दिलीप कुमार, सुरेष गिरी, नुनु झा, यषवंत कुमार समेत अन्य छह नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इधर, पीड़िता की पुलिस ने मेडिकल जांच कराया है। दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताया गया कि आरोपी दिलीप दो वर्ष  पूर्व भी देह व्यापार में संलिप्त होने के मामले में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हो सका। महिला के साथ सामूहिक दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। उसे बंगाल से देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। एक होटल में से  ले जाने के दौरान ही आरोपियों ने उसे उठाकर दूसरे होटल ले गए। जहां घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Search

Archives