Home » मुजफ्फरपुर में प्रेमी के साथ होटल में मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़कर आशिक को पीटा
बिहार

मुजफ्फरपुर में प्रेमी के साथ होटल में मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़कर आशिक को पीटा

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित एक होटल में रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक पान दुकानदार ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद आक्रोशित पति और मौके पर मौजूद उग्र लोगों ने आरोपित युवक की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई।

बताया गया कि पीड़ित दुकानदार की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोपित युवक उसी के पड़ोस में आकर बसा था और अक्सर महिला से फोन पर बातचीत करता था। संदेह होने पर पति काफी समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। रविवार को जब वह अपनी दुकान पर था, तभी उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ होटल गई है। इसके बाद पति भागते हुए होटल पहुंचा और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कमरे का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति का गुस्सा फूट पड़ा। इस बीच आरोपित ने सबको धक्का देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पति और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी हंगामे का फायदा उठाकर महिला मौके से भाग निकली और अपने मायके चली गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पति को आवेदन देने को कहा गया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Search