Home » भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता
बिहार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को BJP से निष्काषित किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बीजेपी से बागी होकर पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया, जिससे एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गईं। अब पवन सिंह के भारतीय जनता पार्टी से निकाले जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने राहत की सांस ली है।

लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर टिकट लौटा दिया। मूलरूप से भोजपुर जिले के रहने वाले पवन सिंह ने दक्षिण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भर दिया। काराकाट में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है। पवन के आने से काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

बता दें पीएम मोदी शनिवार यानी 25 मई को काराकाट में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह आरएलएम कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगते हुए नजर आएंगे। पवन सिंह का नामांकन मंजूर होने के बाद पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी बीजेपी से निकाले जाने की अटकले पहले से लगाई जा रही थीं।

Search

Archives