बिहार सरकार की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी आकाश दीप और मुकेश कुमार को बड़ा तोहफा मिला है, जिसमें 24 जुलाई को दोनों ही प्लेयर्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
पटना में ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में तेज गेंदबाज रहे आकाशदीप और मुकेश कुमार के अलावा एथलीट पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक यानी एसआई के पद पर नियुक्ति दी गई। इस कार्यक्रम में सीएम के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद थी।







