Home » ऑटो और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 8 लोग जख्मी
बिहार

ऑटो और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 8 लोग जख्मी

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट-हरिचक पथ पर खोकसाहा और खदियाही चौक के बीच नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कुल 11 लोग जख्मी हो गए। जिसमें तीन की मौत हो गई। मृतक दंपति विभूतिपुर वार्ड 5 निवासी स्व. बंकुल महतो के पुत्र राज कुमार महतो (55), इनकी पत्नी संयोगिता देवी (45) और खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमसौर वार्ड 2 निवासी गोगनी सहनी उर्फ गुजय सहनी के पुत्र हरेराम सहनी (59) बताए गए हैं।

Search

Archives