Home » मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, शादी समारोह से लौटा था, घर के सामने घेरकर मारी गोली
छत्तीसगढ़

मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, शादी समारोह से लौटा था, घर के सामने घेरकर मारी गोली

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमरी में शुक्रवार रात तकरीबन 10ः30 बजे शादी समारोह से लौटेएक युवक को मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमरी निवासी दिनेश कुमार मंडावी शादी समारोह से घर लौटा था। इसी दौरान रात में कुछ लोग पहुंचे और दिनेश मंडावी से सवाल जवाब करने लगे। इसी बीच अंधेरे में ले जाकर गोली मार दी। हत्या करने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने बताया कि वारदात के बाद नक्सली फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे एनकाउंटर से नक्सली बौखला गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लंबे समय के बाद इस तरह की नक्सल गतिविधि हुई है। ऐसे में अब पुलिस भी अलर्ट मोड में है। सुरक्षा बलों को सर्चिंग में लगाया गया है।

Search

Archives