Home » चोरी के तीन मोटर सायकल व एक स्कूटी के साथ दो चोर गिरफ्तार
कोरबा

चोरी के तीन मोटर सायकल व एक स्कूटी के साथ दो चोर गिरफ्तार

बालको। बालको पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल दो चोर को गिरफ्तार किया है।
दरअसल विरेन्द्र कुमार खुंटे निवासी अम्बेडकर चौक के पास भदरापारा बालको थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह बालको कंपनी के अंतर्गत ठेका कंपनी एलएनटी में हेल्फर के पद पर काम करता है। 21 अप्रैल को वह अपने मोटर सायकल को बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 8.30 बजे खड़ी कर प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम 6.20 बजे वापस आया तो मोटर सायकल नहीं था। कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है।

रिर्पोट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। 15 मई एवं 16 मई के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग गस्त दौरान उक्त चोरी गये मोटर सायकल में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश भिंगराज बताया तथा उसके साथ एक अन्य मोटर सायकल प्लेटिना में राकेश बघेल उर्फ रक्का नाम का लड़का मिला।

उक्त गाड़ियों के संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिला। काजगात भी उनके पास नहीं थे। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मिलकर तीन मोटर सायकल व एक स्कूटी को अलग-अलग तारिखों में अलग-अलग स्थान से चोरी करना बताया। दोनों आरोपियों आकाश भिंगराज 20 वर्ष निवासी अजाद नगर बालको तथा राकेश बघेल उर्फ रक्का 21 वर्ष निवासी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search