Home » मृतक की हुई पहचान, रेलवे ट्रैक में मिली थी लाश
छत्तीसगढ़

मृतक की हुई पहचान, रेलवे ट्रैक में मिली थी लाश

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे लाईन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का हाथ कटा हुआ था। मौके पर एक बाईक भी मिली है। रेलकर्मी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था। आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोपाल विश्वकर्मा 37 के रूप में हुई है। ठेकेदार मुहल्ला गेवरा बस्ती निवासी बताया जा रहा है। मृतक तीन भाई में मंझला था। हरदीबाजार बलौदा मार्ग पर राजू डेंटर का दुकान में साथ काम करता था। कुछ समय से वैशाली नगर में रह रहा था। शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives