Home » सरेआम किशोरी का बाल पकड़कर खींचता रहा युवक, धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़ रायपुर

सरेआम किशोरी का बाल पकड़कर खींचता रहा युवक, धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

रायपुर। गुढियारी से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर नाबालिग किशोरी का बाल खींचते हुए नजर आ रहा है। युवक के  हाथ में एक धारदार हथियार भी दिखाई दे रहा है। आरोपी ने उसी हथियार से किशोरी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार गुढियारी में किशोरी को गंडासे से गोदने से पहले युवक पहाड़ी चौक की सड़कों पर बाल पकड़कर खींचते हुए घूमता दिखा। इस दौरान डर के मारे कोई भी किशोरी की मदद के लिए सामने नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस युवक को पकड़ने पहुंची। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी ओंकार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Search

Archives