Home » बस और ऑटो की भीषण टक्कर, अब तक तीन की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
बिहार

बस और ऑटो की भीषण टक्कर, अब तक तीन की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-सोनबरसा रोड में एनएच 22 पर बथनाहा थाना क्षेत्र के ध्रुव कॉलेज पांच माइल के नजदीक शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हुए हैं। इस हादसे से में दो लोगों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो चालक सोनबरसा का शंभू मंडल पैसेंजर्स को लेकर सीतामढ़ी की ओर जा रहा था। घने कोहरे के कारण यह घटना हुई है। घटनास्थल के बाद चीख- पुकार मच गई।

Search

Archives