Home » मोबाइल टार्च जलाकर छलकाया जाम, फिर एक दोस्त ने दूसरे की कर दी हत्या
रायपुर

मोबाइल टार्च जलाकर छलकाया जाम, फिर एक दोस्त ने दूसरे की कर दी हत्या

रायपुर-बस्तर। एक अंजान युवक के साथ दोस्ती करना युवक को भारी पड़ गया। दोनों दोस्तों ने रात के अंधेरे में मोबाइल टार्च जलाकर छककर शराब का सेवन किया। फिर बातों ही बातों पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर लाठी से हमला कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट को भी आघात पहुंचाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि दोनों युवक अंजान थे और दोस्ती होते ही रात के अंधेरे में शराब का सेवन कर रहे थे। इतने में एक ने दूसरे का फोन लेकर भागने की कोशिश की तो दूसरे युवक ने उस पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। हत्या की नीयत से उसके प्राईवेट पार्ट पर भी हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृत युवक का नाम देबोनंदो बजरंगी है जो जगदलपुर का निवासी था और 5 फरवरी को करकापाल के मुर्गा बाजार में इसकी लाश बरामद हुई थी। क्षेत्र के लोगों ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की तो इलाके के एक युवक राजेश पुनेम को कुछ दिन पहले मृतक के साथ देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने टीम बनाकर राजेश पुनेम का पता लगाया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरू में आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन कड़ी पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल करा दिया है।
ऐसे हुई थी दोस्ती
आरोपी राजेश पुनेम ने पुलिस को बताया कि वह 5 फरवरी को करकापाल के मुर्गा बाजार गया हुआ था। मुर्गा लड़ाई में दांव भी लगाया। सारे पैसे हार गया था जिसके बाद शाम तक वहीं बैठा रहा। जब बाजार में सन्नाटा पसर गया तो एक अनजान युवक बाजार में आया। उसने बातचीत के दौरान अपना नाम देबोनंदो बजरंगी बताया। जिसके बाद उससे दोस्ती हो गई। फिर दोनों ने कहीं से शराब की व्यवस्था की और रात के अंधेरे में टॉर्च जलाकर साथ बैठकर शराब का सेवन किया । इस बीच देबोनंदो बजरंगी अचानक राजेश का फोन लेकर भागने की कोशिश की तो राजेश ने पास रखे लाठी से उस पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद राजेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने 7 दिन बाद हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी को जेल दाखिल करा दिया है।

Search

Archives