Home » थाने पहुंची महिला को देख अधिकारी की फिसली नीयत, मोबाईल नंबर लेकर कई बार किया दुष्कर्म
देश

थाने पहुंची महिला को देख अधिकारी की फिसली नीयत, मोबाईल नंबर लेकर कई बार किया दुष्कर्म

रांची। शहर के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला अपना आवेदन लेकर जगन्नाथपुर थाना पहुंची थी। पुलिस पदाधिकारी ने युवती के साथ मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने के बाद उसके घर जाना शुरू कर दिया। पदाधिकारी यह कहकर दुष्कर्म करता रहा कि उसे थाने से भरपूर मदद दी जाएगी। मामला प्रकाश में आने के बाद जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी उक्त पदाधिकारी के किस्से शहर में चर्चा में रहे हैं।

थाने से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली तो महिला ने अपना आवेदन डीआइजी और एसएसपी को दिया। मामले की गंभीरता और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर पुलिस विभाग के उच्च पदस्थों ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

क्या बोले डीआइजी और एसएसपी?

मामले को लेकर जब डीआइजी और एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत को ले आवेदन प्राप्त हुआ है। हटिया डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक दिन के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। जांचोपरांत मामला सही पाया गया और उक्त पदाधिकारी दोषी पाए गए तो न सिर्फ सस्पेंड होंगे बल्कि जेल भेजे जाएंगे।

काफी चर्चित रहे हैं पदाधिकारी

बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी उक्त पदाधिकारी के किस्से शहर में चर्चा में रहे हैं। एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ भी उनकी नजदीकियां भी काफी चर्चा का विषय बनी थी। जहां जहां उक्त महिला पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी लगती थी वहां वहां पहुंच जाते थे। बहरहाल, डीआइजी और एसएसपी के दिशा निर्देश के बाद हटिया डीएसपी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। वहीं इस संबंध में उक्त पुलिस पदाधिकारी से बात नहीं हो पाई है।

Search