Home » रेलवे कर्मियों को मिले न्यूनतम 32 हजार 500 मासिक वेतन, चेयरमैन और प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
देश

रेलवे कर्मियों को मिले न्यूनतम 32 हजार 500 मासिक वेतन, चेयरमैन और प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

जमशेदपुर। देश में बढ़ती महंगाई के अनुपात में रेल कर्मचारियों को वेतन को लेकर नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआइआर) के महासचिव डा. एम रघुवइय्या ने वर्ष 2016 से अब तक महंगाई दर के अनुपात के आधार पर रेल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार से बढ़ाकर 32,500 रुपये करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री व रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भेजे गए पत्र में डा. रघुवईय्या ने वर्षवार बढ़ते खाद्यान्न के कीमतों के आधार पर इस बढ़ोतरी की मांग की है। उनके अनुसार वर्ष 2016 से अब तक जिस अनुपात में महंगाई बढ़ी है, रेलवे के प्रारंभिक चरण में ग्रुप-डी में कार्यरत कर्मचारियों को उसी के अनुसार वेतन देने की मांग की है। रेलवे में स्केल-1 से 16 तक देश भर में 12 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रुप-डी में कर्मचारियों के वेतन अनुपात के आधार पर सभी स्केल में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भी इसी अनुपात में बढ़ाने की मांग की है।

कर्मचारियों के बेसिक से जुड़े महंगाई भत्ता

जोनल सचिव एनएफआइआर के जोनल महासचिव शशि मिश्रा का कहना है कि वेतन आयोग ने पूर्व में अनुशंसा की थी कि यदि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक बढ़ता है तो वह कर्मचारियों के वर्तमान बेसिक से जुड़ जाएगा और महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। जनवरी, 2024 में रेल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत होने की उम्मीद है। सरकार से हमारी अपील है कि आयोग की अनुशंसा के आधार बढ़े महंगाई के अनुपात में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए।

Search

Archives