Home » सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
देश

सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कर्नाटक. अत्यधिक ब्याज दरों के उत्‍पीड़न से परेशान एक परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले परिवार के मुखिया गरीब साब ने डेथ नोट छोड़ा था और एक वीडियो भी बनाया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे उसी इमारत के भूतल में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को प्रताड़ित किया और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया.

इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि यह घटना तुमकुरु शहर में रविवार रात सामने आई. पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक ब्याज दरों और उत्पीड़न के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की है.

दरअसल, चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार पर आरोपी का 1.5 लाख रुपये बकाया था. इसके चलते सदाशिवनगर इलाके में कबाब विक्रेता गरीब साब (36), उनकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शाभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके आवास पर लटके हुए मिले. इस घटना को लेकर तिलक पार्क पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Search