Home » मुर्गों से भरी पिकअप ने महिला को मारी ठोकर, मौके पर मौत, सब्जी बेचने निकली थी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

मुर्गों से भरी पिकअप ने महिला को मारी ठोकर, मौके पर मौत, सब्जी बेचने निकली थी

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वत निवासी महिला सुखीन बाई निर्मलकर सुबह सब्जी बेचने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मेलनाडीह के पास मुख्य मार्ग पर एक मुर्गी से भरी पिकअप क्रमांक सीजी 10 डब्ल्यू 4948 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Search

Archives