Home » न्यायधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पुरानी रंजिश में आरोपी ने युवक को मारा चाकू
छत्तीसगढ़ • बिलासपुर

न्यायधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पुरानी रंजिश में आरोपी ने युवक को मारा चाकू

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। प्रार्थी को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद में रहने वाला रजक शंकर पोताई का काम करता है। सोमवार को वह गुरूनानक स्कूल के पास दुर्गा से भोग प्रसाद बांटकर रात 11 बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सतीश किराना दुकान के पास चप्पु सोनकर रजक के साथ गाली गलौज करने लगा। बात यहीं तक नहीं रूकी। आरोपी ने आवेश में आकर प्रार्थी के गले के उपर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ रजक मौके पर ही गिर गया। आसपास के लोगों ने सिम्स अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी चप्पू सोनकर ने घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को धमकाया। उसने कहा कि मामले में कोई गवाही देगा तो उसके घर को पेट्रोल डालकर जला दूंगा। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Search