Home » शादीशुदा महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को बेचा
देश

शादीशुदा महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को बेचा

बठिंडा: एक शादीशुदा महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा के रहने वाले एक निःसंतान दंपत्ती को बेचने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार भारत भूषण निवासी धोबियाना बस्ती ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके तहसील तपा जिला बरनाला के साथ हुई थी। उनके घर 2 लड़कों का जन्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि इसी बीच उसकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह के साथ संबंध हो गया, जिसके चलते उसके घर में झगड़ा होने लगा।

उक्त मामले की जांच करने पर पता चला कि सुखविंदर कौर और सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर अपने पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला अपने पति अमरजीत सिंह निवासी एक लाख 35 हजार रुपए में पति ने पत्नी को बेच दिया सहारनपुर। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था। उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search

Archives