रायगढ़। जिंदल प्लांट के मुख्य द्वार पर शव रखकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आक्रोश जिंदल प्रबंधन पर फूट पड़ा है। सूचना मिलते ही जिंदल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाईश दी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। ज्ञात हो कि जिंदल प्लांट में चुन्नीलाल पटेल ग्राम सराईपाली मजदूरी करता था। प्लांट में कार्य के दौरान एक हादसे में उसकी मौत हो गई।







