Home » देर रात बुधवारी बस्ती में मचा बवाल, जमकर हुई मारपीट
कोरबा • छत्तीसगढ़

देर रात बुधवारी बस्ती में मचा बवाल, जमकर हुई मारपीट

कोरबा। सीएसईबी चौकी इलाके के बुधवारी बस्ती में देर रात जमकर बवाल हुआ। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस कर्मियों के मुताबिक रेत का अवैध परिवहन को लेकर ये विवाद हुआ था। दो रेत तस्करों के बीच वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि प्रशासनिक सख्ती के बाद भी कोरबा में धड़ल्ले से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। इस घटना ने माइनिंग विभाग के कर्मियों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस का कहना है घायलों का मुलाहिजा कराया गया है। बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।