कबीरधाम। जिले में तेंदुए के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। ताजा मामला सहसपुर लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकिपारा गांव का है। यहां जंगल में लकड़ी काटने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।
कवर्धा में भी तेंदुए की मौजूदगी : कवर्धा शहर और आसपास के इलाकों में भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों से तेंदुए के देखे जाने के वीडियो और सूचनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वन विभाग ने कुछ स्थानों पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद विभाग की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
वन विभाग की निगरानी : वन विभाग रात के समय पिंजरा लगाकर निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही, ड्रोन के माध्यम से भी जंगल और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कुटकिपारा में ग्रामीण पर हुए हमले के बाद। वन क्षेत्र से लगे गांवों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।







