Home » एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद भड़क़ी आग, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
हरियाणा

एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद भड़क़ी आग, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

कैथल। चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर कलायत इलाके के अंतर्गत गांव शिमला के पास कल देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद दोनों गाड़िय़ों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एथनॉल टैंकर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धान से लदे एक ट्रक का ड्राइवर पहियों की हवा जांचने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एथनॉल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एथनॉल के संपर्क में आते ही टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में बदल गया।