Home » खाना बनाने को लेकर आधी रात हुआ विवाद, दबा दिया पत्नी का गला, हत्यारा पति गिरफ्तार
रायपुर

खाना बनाने को लेकर आधी रात हुआ विवाद, दबा दिया पत्नी का गला, हत्यारा पति गिरफ्तार

रायपुर।  प्रदेश की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद नाराज पति ने पत्नी की गला दबा दिया। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पचेड़ा निवासी मृतिका अमरीका का अपने पति अनिल गिलहरे से विगत सोमवार की रात 2 बजे खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया था। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives