Home » पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित
छत्तीसगढ़ रायपुर

पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बस्तर में कांग्रेस के ‘भरोसे के सम्मेलन’ में शामिल होंगी। सम्मेलन में संभाग के सात जिलों से महिलाएं पहुंच रही हैं। सम्मेलन में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। कांग्रेस कमेटी बस्तर ने कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया गया है।

Search

Archives