Home » सिंघाली के जंगल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 74 हजार नगद, मोबाईल और 15 बाइक जप्त
कोरबा छत्तीसगढ़

सिंघाली के जंगल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 74 हजार नगद, मोबाईल और 15 बाइक जप्त

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में पुलिस ने जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 74 हजार 500 नगद बरामद किए हैं, इसके अलावा 14 मोबाईल और एक की पैड मोबाईल जप्त किया है। इनकी कीमत 2 लाख 82 हजार बताई गई है। मौके से बुलेट और स्कूटी सहित 15 बाइक जप्त की गई है। इनकी कीमत लगभग 8 लाख रूपए है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 11 लाख 56 हजार 500 रूपए की संपत्ति जप्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद जुआ संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Search