Home » चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़

चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

बिलासपुर। न्यायधानी की सड़कों पर चलती बाइक से खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कभी बाइक की सीट पर लेटकर, तो कभी बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक ने बाइक चलाते वक्त हैंडल भी छोड़ दिया।

हैरानी की बात ये है कि युवक विधायक बंगला, कलेक्टर बंगला और केंद्रीय जेल वाले रास्ते से भी बाइक दौड़ाता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों को इस युवक पर कार्रवाई का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बिलासपुर की सड़कों का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। कभी युवक बाइक की सीट पर लेट जाता है, तो कभी चलती बाइक पर खड़े होकर बाइक दौड़ाता नजर आता है।

इसके अलावा बाइक का हैंडल छोड़कर भी स्टंट किया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शहर के वीआईपी इलाके से गुजरने वाले मार्ग पर भी ये स्टंट किया। वीडियो में विधायक बंगला, कलेक्टर बंगला और केंद्रीय जेल की ओर जाने वाला रास्ता दिखाई दे रहा है।

सड़क पर इस तरह के स्टंट से न सिर्फ युवक की जान खतरे में पड़ सकती है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा होता है। अब सवाल ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस इस युवक की पहचान कर कार्रवाई कब तक करती है?

Search