Home » भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, दीपिका ने दागे रिकॉर्ड आठ गोल
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, दीपिका ने दागे रिकॉर्ड आठ गोल

आइची नागोया।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में अपने पूल बी के पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 19-0 से रौंदकर एशियन गेम्स 2026 में अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी स्टार बनकर दीपिका उभरीं। दीपिका ने आठ गोल किए। इसके अलावा, इशिका ने तीन, लालथंतलुआंगी और नेहा ने दो-दो गोल किए। बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।

भारत की ओर से लालरेमसियामी ने छठे मिनट में, दीपिका ने आठवें, 22वें, 26वें, 33वे, 37वें, 38वें और 41वें और 54वें मिनट में, ईशिका ने 12वें, 42वें और 54वें मिनट में, बलजीत कौर ने 13वें मिनट में, नेहा ने 18वें और 29वें मिनट में, लालथंतलुआंगी ने 43वें और 51वें मिनट में, साक्षी राणा ने 44वें मिनट में, नवनीत कौर ने 45वें मिनट में और रुतुजा पिसल ने 23वें मिनट में गोल दागे। दीपिका ने अकेले इस मैच में आठ गोल दागे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। किसी एक मैच में यह सबसे ज्यादा इंडिविजुअल गोल है।

हाफटाइम तक 8-0 से आगे थी टीम :  दीपिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया, और हाफ-टाइम तक वे उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8-0 से आगे थीं। ब्रेक के बाद, भारत उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं देने के मूड में नहीं लग रहा था और दीपिका एक बार फिर अपने सबसे अच्छे फॉर्म में थीं, उन्होंने लगातार चार गोल करके भारत की बढ़त को 13-0 कर दिया।

फिर इशिका, ललथंतलुआंगी, साक्षी और नवनीत भी टीम में शामिल हुईं, उन्होंने उज्बेकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं और 19-0 से जबरदस्त जीत हासिल करके अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की। उज्बेकिस्तान के साथ यह मुकाबला सविता पुनिया का 320वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। वह वंदना कटारिया के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। बलजीत के करियर का यह 50वां मुकाबला था।

Search