बलरामपुर। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और घोर लापरवाही बरतने वाले एक आरक्षक पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कड़ा एक्शन लिया है। डायल 112 वाहन में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर सरकारी वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के आरोप में आरक्षक संजय मारकण्डे को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है।
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई थी पुष्टि : हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम को आरक्षक और चालक की हरकतों से उनके नशे में होने का संदेह हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में कराए गए डॉक्टरी मुलाहिजे में दोनों के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि हुई।







