Home » पुरानी बस्ती क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ने स्थापित की आकर्षक गणेश प्रतिमा
कोरबा छत्तीसगढ़

पुरानी बस्ती क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ने स्थापित की आकर्षक गणेश प्रतिमा

कोरबा। पुरानी बस्ती क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक गणेश प्रतिमा रिद्धी सिद्धी के साथ विराजित की गई है। चित्रा टॉकीज के समीप श्री सिद्ध विनायक ग्रुप ने इस वर्ष भी आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। जोकि चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। दूरदराज से यहां लोग भगवान गणेश की झांकी का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

इसी तरह पुरानी बस्ती के भंडारी चौक के समीप विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रतिदिन शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। पुरानी बस्तीे क्षेत्र में ऐसी कोई सड़क नहीं, जहां गणेश पंडाल न हो। स्थिति यह है कि गणेश उत्सव के दौरान इन क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। सकरी गली होने की वजह से केवल दुपहिया वाहन ही इन मार्गो से गुजर रहे हैं। यह स्थिति गणेश प्रतिमा विसर्जन तक रहने की संभावना है।

Search