Home » विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम वायर की चोरी, दो चोर गिरफ्तार
कोरबा

विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम वायर की चोरी, दो चोर गिरफ्तार

कोरबा । जिले में चोरों की बड़ी करतूत सामने आई है। चोरों ने पहले चालू विद्युत लाइन के 5 खंभों को हथौड़ा और अन्य सामग्रियों से तोड़कर शॉर्ट सर्किट कर विद्युत प्रवाह बंद कराया, फिर मौका पाकर विद्युत टावर गिराकर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर काटकर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बंद हो गई और विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला थाना बालको नगर क्षेत्र का है। लाइन चेक करने के दौरान घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद संबंधित विभाग ने बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 2 आरोपियों को धर दबोचा। चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी माल को खपाने के प्रयास में थे।
पुलिस के अनुसार घटना 4 से 5 सितंबर की रात की है। पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक, भदरापारा, बालको के आगे सीएसईबी की ओर जाने वाले मार्ग पर विद्युत टावर गिरा हुआ मिला। जांच में पता चला कि अज्ञात लोगों ने टावर गिराकर वायर चोरी किया है।

Search