Home » एक महान युग का अंत: लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास!
खेल

एक महान युग का अंत: लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास!

न्यूज डेस्क। अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाले और दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार लियो नेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के जरिए उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास की आधिकारिक घोषणा की।

हाल ही में समाप्त हुए 2026 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम उप-विजेता रही थी, जिसके बाद मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी इस सुनहरी यात्रा को विराम देने का फैसला किया।

मेस्सी का अंतरराष्ट्रीय करियर: आंकड़ों में महानायक

कुल मैच: 207 मुकाबले

प्रमुख उपलब्धियां:

फीफा विश्व कप विजेता: 2022
कोपा अमेरिका विजेता: 2021, 2024
फिनालिसीमा: 2022
फीफा विश्व कप उप-विजेता: 2014, 2026

उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते पत्र में लिखा ”नीली और सफेद जर्सी में बिताया हर पल मेरे दिल के करीब रहेगा। देश के लिए खेलना और विश्व कप जीतना मेरा सबसे बड़ा सपना था, जिसे पूरा करने का सौभाग्य मुझे मिला।”

Search