पुणे । महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मंच पर छात्रों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने के दौरान एक युवा छात्रा ने अचानक राहुल गांधी के गाल पर किस कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी मुस्कराते हुए छात्रा से कुछ देर बातचीत की और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ गए।
सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहे है। वीडियो में राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक युवा छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में युवाओं पर केंद्रित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान का है। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और अन्य इंतजाम दिखाई दिए।







