Home » मां नहीं जुटा पाई हिम्मत तो बुआ ने कुएं में लगाई छलांग, पैर टूटा पर बचा ली मासूम की जान
छत्तीसगढ़

मां नहीं जुटा पाई हिम्मत तो बुआ ने कुएं में लगाई छलांग, पैर टूटा पर बचा ली मासूम की जान


गरियाबंद।
जिले के केरेगांव में कल शाम डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते करीब 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इस दौरान बच्चे की दादी को कुएं में किसी के जोर से गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। देखा कि मासूम हर्ष कुएं में गिर गया है। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मां कुआं तक तो आई लेकिन कुएं में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसी बीच मासूम के बुआ ने कुआं में छलांग लगा दी और बच्चे को डूबने से बचा लिया। हालांकि घटना में बुआ का पैर टूट गया। बाहर से लोगों ने कुआं में रस्सी फेंका जिसकी मदद से दोनों बाहर आ सके। बाहर आने के बाद बच्चे की सांसें नहीं चल रही थी। इस पर बुआ गाय़त्री ने उसे उल्टा कर उसके पेट को दबाया। उसके मुंह से पानी बाहर निकला तो उसकी सांसें चलने लगी। इसके बाद ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं गायत्री के पैर का भी ईलाज किया गया।

Search

Archives